Samachar Nama
×

शीत्सांग में चांगमू बंदरगाह : आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के शिगात्से शहर की न्यालम काउंटी स्थित आव्रजन और सीमा निरीक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस काउंटी में स्थित चांगमू बंदरगाह के सितंबर 2023 में पूर्ण रूप से पुनः खुलने के बाद से 20 अप्रैल तक, यहां से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप में चीन के व्यापार के एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में चांगमू बंदरगाह कभी एक प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र रहा है और चीन तथा नेपाल के बीच सबसे बड़ा स्थलीय बंदरगाह था। 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में आए भूकंप से इस बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची, जिसके कारण सीमा शुल्क निकासी को निलंबित करना पड़ा। बाद में माल परिवहन की आंशिक बहाली के साथ एक संक्रमणकालीन अवधि के बाद, यह बंदरगाह सितंबर 2023 में पूरी तरह से फिर से खोल दिया गया।

बंदरगाह के दोबारा खुलने के बाद से यात्री यातायात में तेज सुधार और निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2023 से वर्ष के अंत तक यहां आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1,33,000 से अधिक रही। वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 3,58,000 से अधिक हो गई। वर्ष 2025 की शुरुआत से यात्री प्रवाह की वृद्धि और तेज़ हुई, और पूरे वर्ष में 4,26,000 से अधिक लोगों का आव्रजन निरीक्षण किया गया। इस प्रकार, पूर्ण रूप से पुनः खुलने के बाद से अब तक कुल संख्या 10 लाख से अधिक पहुंच चुकी है।

उल्लेखनीय है कि भूकंप के बाद के व्यवधान से लेकर माल परिवहन की बहाली और फिर पूर्ण रूप से पुनः संचालन तक, चांगमू बंदरगाह ने लगभग 20 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है। यह विकास भौतिक पुनर्निर्माण और संस्थागत सुधार के संयोजन का परिणाम माना जा रहा है।

न्यालम आव्रजन और सीमा निरीक्षण केंद्र के प्रमुख ने कहा, “यह केवल संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के बढ़ते खुलापन का स्पष्ट संकेत भी है।” उन्होंने बताया कि वीजा-मुक्त पारगमन और विदेशियों के प्रवेश कार्ड के ऑनलाइन पंजीकरण जैसी सुविधाजनक नीतियों के लागू होने से चांगमू बंदरगाह का अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण काफी बढ़ा है। अब तक, दुनिया के 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों के यात्री इस बंदरगाह से होकर गुजर चुके हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags