Samachar Nama
×

शासकीय आईटीआई भर्ती अलर्ट: गेस्ट लेक्चर के कई पदों पर नौकरी का अवसर, 19 जून अंतिम तिथि

रायपुर, 8 जून (आईएएनएस)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (शासकीय आईटीआई), बालोद ने व्यवसाय/विषय के अनुसार गेस्ट लेक्चर (अतिथि व्याख्यान) के विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
शासकीय आईटीआई भर्ती अलर्ट: गेस्ट लेक्चर के कई पदों पर नौकरी का अवसर, 19 जून अंतिम तिथि

रायपुर, 8 जून (आईएएनएस)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (शासकीय आईटीआई), बालोद ने व्यवसाय/विषय के अनुसार गेस्ट लेक्चर (अतिथि व्याख्यान) के विभिन्न 8 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

शासकीय आईटीआई की ओर से जारी 8 रिक्तियों में विद्युतकार (इलेक्ट्रीशियन) के 1, मशीनिष्ट के 1, ड्राइवर कम मैकेनिक के 1, मैकेनिक डीजल के 1, वर्कशाप कैल्कुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के 2 और कोपा के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की शाम 5.30 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पत्र स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से 'कार्यालय प्राचार्य/नोडल अधिकारी, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बालोद जिला- बालोद, पिन कोड 491226' पते पर पहुंचाना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष, एनसीवीटी/एससीवीटी से संबंधित ट्रेड में एनटीसी/एनएसी/आईटीआई, वैध एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर सह मैकेनिक और डीजल मैकेनिक के लिए), बीसीए/पीजीडीसीए या समकक्ष (सीओपीए के लिए), आदि होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन तकनीकी योग्यता अंकों के आधार पर मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 140 रुपए प्रति घंटा (अधिकतम 5 घंटे प्रतिदिन, अधिकतम मासिक वेतन 15,000 रुपए) होगी।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले शासकीय आईटीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे तय समय सीमा के अंदर निर्धारित पते पर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags