Samachar Nama
×

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है उत्थित जानु शीर्षासन, जानें इसके लाभ

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है उत्थित जानु शीर्षासन, जानें इसके लाभ
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है उत्थित जानु शीर्षासन, जानें इसके लाभ

नई दिल्ली, 21 नवबंर (आईएएनएस)। योग पद्मति में ऐसे कुछ योगासन हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत और मन को शांत करने का काम करते हैं। 'उत्थित जानु शीर्षासन' भी उन्हीं खास आसनों में से एक है। यह लचीलापन बढ़ाने, पाचन सुधारने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने वाला एक प्रमुख आसन है।

'उत्थित जानु शीर्षासन' खड़े होकर आगे झुकने वाला एक योगासन है, जिसमें पैरों को 2 से 3 फीट की दूरी पर फैलाकर कूल्हों से आगे झुकते हुए सिर को घुटनों के बीच लाया जाता है। इससे न सिर्फ पैरों और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, तनाव कम होता है और मन को गहरी शांति मिलती है।

केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने 'उत्थित जानु शीर्षासन' को हैमस्ट्रिंग (जांघ के पीछे की मांसपेशियां) और कूल्हों के जोड़ों को आराम व खिंचाव देने वाला बताया है। यह आसन आगे झुकने की मुद्रा पेट के अंगों (जैसे अग्न्याशय/पाचन तंत्र) पर हल्का प्रभाव डालती है और सिर की ओर रक्त प्रवाह से सुस्ती या थकान कम करने में सहायक मानी जाती है।

उत्थित जानु शीर्षासन करते समय जब हम धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हैं, तो पेट पर हल्का दबाव पड़ता है और इस दबाव के कारण पेट के अंदर के अंगों, जैसे अग्न्याशय, आंतों और लीवर पर हल्की मालिश जैसा असर होता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, खाना अच्छे से पचता है और कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। अग्न्याशय के सक्रिय होने से शरीर में इंसुलिन का संतुलन भी बेहतर माना जाता है, जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

वहीं, आगे झुकने से सिर की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ता है। इससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सुस्ती, थकान और भारीपन कम होता है। मन शांत होता है और ध्यान लगाने में भी मदद मिलती है।

स्लिप डिस्क, साइटिका, कमर या रीढ़ की गंभीर चोट, या जोड़ों के गंभीर दर्द में बिना विशेषज्ञ की सलाह के न करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags