Samachar Nama
×

शारदीय नवरात्र पर मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्र पर मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्र पर मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मां दुर्गा की आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, "शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के महापर्व, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। आशा है यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।"

सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शारदीय नवरात्रि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट किया, "सभी देशवासियों को आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जगतजननी मां जगदम्बा आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का संचार करें। जय माता दी।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, "ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः, आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप, पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की कृपा आप सभी पर बनी रहे। मां आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। जय माता दी।"

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पोस्ट किया, "भक्ति, उपासना और आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां भगवती आप सभी पर असीम कृपा बनाए रखें व सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।"

राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने लिखा, "मां दुर्गा की आराधना के महापर्व नवरात्रि स्थापना के सुअवसर की हार्दिक शुभकामनाएं। मातारानी की कृपा से आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि व खुशियों से परिपूर्ण हो।"

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल ने शारदीय नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां जगदंबा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा छत्तीसगढ़ शांति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story