Samachar Nama
×

शंकराचार्य पर लगे आरोपों को लेकर जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने जताई गहरी चिंता

वाराणसी, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पातालपुरी मठ के जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने शंकराचार्य पर लगे आरोप पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मुझे यह गलत लग रहा है। अगर यह सही हुआ तो लोगों का संतों से विश्वास उठ जाएगा।
शंकराचार्य पर लगे आरोपों को लेकर जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने जताई गहरी चिंता

वाराणसी, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पातालपुरी मठ के जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने शंकराचार्य पर लगे आरोप पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मुझे यह गलत लग रहा है। अगर यह सही हुआ तो लोगों का संतों से विश्वास उठ जाएगा।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मेरे ख्याल से उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, और अगर गलती से यह आरोप सही साबित हो गया, तो हम सभी संतों से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। आसाराम बापू के समय हमें उबरने में सालों लग गए थे। वहीं, लोगों से हमने ये कहा था कि वह अपना खुद का संप्रदाय चलाते हैं। मैं भगवान से यही प्रार्थना करूंगा कि शंकराचार्य पर लगे आरोप गलत निकलें।

जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज ने आगे कहा कि इस तरह के आरोप किसी संत पर नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि आरोप लगाना आसान बात है, लेकिन इसे सहना मुश्किल है।

उन्होंने गोस्वामी कृष्णदेवराय के वाक्य का उदाहरण देते हुए कहा, "गोस्वामी कृष्णदेवराय ने भी कहा है कि वासना बहुत ताकतवर चीज है, तो ऐसे में संत खुद को कैसे बचाते हैं और अपनी जिंदगी जीते हैं? वे अपना जीवन भजन-पूजा में बिताकर भगवान से प्रार्थना करते हैं कि मुझे काम, क्रोध, मोह से दूर रखें।"

उन्होंने इस बार पर जोर देते हुए कहा कि यह कोर्ट का मामला है, तो वे इसके खिलाफ भी कुछ नहीं कह सकते।

प्रयागराज में हुई लाठीचार्ज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़कों पर लाठियां उठाई हैं, उन ऑफिसर्स को सस्पेंड कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "जिस तरह से प्रयागराज में जो कुछ भी हुआ है और सब कुछ होने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे पूज्य हैं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए भी बहुत काम किया है। वे वहां के बहुत सारे मठों और मंदिरों पर भी काम कर रहे हैं, तो उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि यह भारत है और यह सनातनियों, ब्राह्मणों, संतों और गौ माता की भूमि है। कोई भी सनातनी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share this story

Tags