Samachar Nama
×

शांगहाई: एपेक महिला और अर्थव्यवस्था मंच आयोजित

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस)। चीन के सुप्रसिद्ध आर्थिक केंद्र शांगहाई शहर में 15 मई को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी, एपेक) महिला और अर्थव्यवस्था मंच का आयोजन हुआ। अखिल चीन महिला संघ की अध्यक्ष और राज्य पार्षद छन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
शांगहाई: एपेक महिला और अर्थव्यवस्था मंच आयोजित

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस)। चीन के सुप्रसिद्ध आर्थिक केंद्र शांगहाई शहर में 15 मई को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी, एपेक) महिला और अर्थव्यवस्था मंच का आयोजन हुआ। अखिल चीन महिला संघ की अध्यक्ष और राज्य पार्षद छन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

छन यिछिन ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग महिलाओं के विकास को विशेष महत्व देते हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने स्वयं वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय महिला आंदोलन के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित हुआ।

छन ने यह भी कहा कि एपेक अपने सहयोग प्रयासों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने को हमेशा प्राथमिकता देता है। अपनी स्थापना के एक दशक से अधिक समय से, महिला और अर्थव्यवस्था मंच एशिया-प्रशांत क्षेत्र की महिलाओं को विकास की बाधाओं को दूर करने और विकास के अवसरों को साझा करने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रहा है।

अपने भाषण में छन यिछिन ने एशिया-प्रशांत सहयोग की मूल आकांक्षा को कायम रखते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में साझा समृद्धि को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया और महिलाओं के विकास व उन्नति के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, महिला कार्यों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने, महिलाओं के अधिकारों व हितों की रक्षा करने, एशिया-प्रशांत महिला सहयोग में अधिक व्यावहारिक परिणाम प्राप्त करने के लिए ज्यादा दृढ़ संकल्प और अधिक शक्तिशाली कार्रवाई करने का आह्वान किया, ताकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में महिला कार्यों के व्यापक विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा दिया जा सके।

बता दें कि इस वर्ष का महिला एवं अर्थव्यवस्था मंच, एपेक के "चीन वर्ष" का पहला मंत्रिस्तरीय सम्मेलन था, जिसमें एपेक की सदस्य अर्थव्यवस्थाओं के सरकारी विभागों, व्यापारिक समुदायों, शिक्षाविदों, एपेक सचिवालय और संबंधित संगठनों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंच ने '2026 एपेक महिला एवं अर्थव्यवस्था मंच अध्यक्ष का वक्तव्य' जारी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags