Samachar Nama
×

शहजाद पूनावाला के सपोर्ट में आए भाई तहसीन, बोले-'वे सिचुएशन को हैंडल करना जानते हैं'

शहजाद पूनावाला के सपोर्ट में आए भाई तहसीन, बोले-'वे सिचुएशन को हैंडल करना जानते हैं'
शहजाद पूनावाला के सपोर्ट में आए भाई तहसीन, बोले-'वे सिचुएशन को हैंडल करना जानते हैं'

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने अपने भाई के गेम पर प्रतिक्रिया दी। उनका मानना है कि शो में शहजाद इतने समझदार हैं कि वह सिचुएशन को अपने हिसाब से हैंडल कर लेंगे।

तहसीन पूनावाला ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया, "मुझे पूरा यकीन है कि लोग उनकी बुराई करेंगे और अटैक भी करेंगे। हालांकि, मैंने पर्सनल अटैक होते हुए भी देखे हैं। किसी ने उन पर पीछे से भी अटैक किया था और मेरा मानना ​​है कि इससे बचना चाहिए, रियलिटी शो का मजा लेना चाहिए। शहजाद इन सभी चीजों से अपने हिसाब से हैंडल करना जानते हैं।"

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच हुई तीखी बहस के दौरान शहजाद पर प्रियंका द्वारा 'विक्टिम कार्ड' खेलने का आरोप लगाया गया था। इस पर तहसीन ने कहा, "नहीं, यह एक गेम है और जब आप खेलते हैं तो दूसरे लोग रिएक्ट करेंगे। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि वह जानबूझकर विक्टिम बनने की कोशिश करते हैं। अगर वह विक्टिम कार्ड खेलना चाहता, तो वह और भी बहुत कुछ कर सकता था।"

उन्होंने आगे कहा, "जब कोई लगातार आपको गाली देता है या आपके सरनेम पर कमेंट करता है, तो चिढ़ होना आम बात है। हालांकि जब आप एक बंद माहौल में रहते हैं, तो ऐसे हालात बन सकते हैं।"

शो में सिवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला की गर्दन पकड़कर और कुर्ता खींचकर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया था। सिवेट के इस तरह के रिएक्शन को लेकर तहसीन ने कहा, "मुझे, लगता है कि शो में कंटेस्टेंट एक-दूसरे को उकसा सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मारपीट करें। आपको किसी पर हमला नहीं करना चाहिए, खासकर पीछे से। हालात चाहे जो भी हो, किसी को भी मारपीट नहीं करनी चाहिए।

तहसीन पूनावाला ने अपने भाई शहजाद पूनावाला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "मैं उम्मीद करता हूं कि वह अच्छा गेम खेलेगा, जरूरत पड़ने पर शांत हो जाएगा और शो का आनंद लेगा। पूरा प्रोसेस एंटरटेनमेंट के बारे में होना चाहिए।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story