Samachar Nama
×

शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, वीडियो में जाने 14 राज्यों में कार्रवाई के बाद केंद्र का बड़ा फैसला

शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, वीडियो में जाने 14 राज्यों में कार्रवाई के बाद केंद्र का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर को जारी अधिसूचना में नेटवर्क को UAPA की पहली अनुसूची में शामिल किया है। सरकार के मुताबिक, यह नेटवर्क सीमा पार से हथियार, विस्फोटक और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है। साथ ही युवाओं और छोटे अपराधियों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने के आरोप भी नेटवर्क पर लगाए गए हैं।

लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को निशाना बनाने का आरोप

गृह मंत्रालय के अनुसार, शहजाद भट्टी नेटवर्क ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को निशाना बनाने वाली गतिविधियां कीं। सरकार का आरोप है कि सिंडिकेट ने नफरत फैलाने वाली डिजिटल सामग्री भी प्रकाशित की।अधिसूचना में नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ UAPA, भारतीय न्याय संहिता, शस्त्र अधिनियम विस्फोटक अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम समेत विभिन्न कानूनों के तहत दर्ज मामलों का भी उल्लेख किया गया है। नेटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक FIR दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

14 राज्यों में हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 12 अगस्त को सुरक्षा एजेंसियों ने शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ 14 राज्यों में एक साथ कार्रवाई की थी। गृह मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया था और नेटवर्क से जुड़े मामलों में 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां दर्ज की गई थीं। कार्रवाई के दौरान IED, ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस और निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे समेत कई सामान बरामद किए जाने की जानकारी दी गई थी।यह कार्रवाई राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय से की गई थी। एजेंसियों ने नेटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक FIR दर्ज होने की भी जानकारी दी थी।

NIA जांच में भी सामने आया था नाम

शहजाद भट्टी का नाम पहले भी आतंकी मामलों की जांच में सामने आ चुका है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी नी NIA ने अप्रैल 2026 में पंजाब के जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में भट्टी को आरोपी बनाया था। NIA ने उसे फरार आरोपी बताते हुए चार्जशीट में शामिल किया था।जांच एजेंसी के मुताबिक, भट्टी ने विदेश से हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए निर्देश दिए थे। NIA  इस मामले को लक्षित हत्याओं, भर्ती और भारत में हथियारों की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का हिस्सा बताया था।

UAPA की सूची में 46वां संगठन

शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA की पहली अनुसूची में शामिल किए जाने के बाद यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में दर्ज हो गया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में UAPA की धारा 35(1)(a) का उल्लेख किया गया है।केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद नेटवर्क से जुड़े लोगों और उसकी गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ेगा। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य मॉड्यूल और उसके संपर्कों की जांच जारी रखे हुए हैं।

Share this story

Tags