Samachar Nama
×

शाहजहांपुर: प्रेमी युगल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, 7 मई को आनी थी लड़की की बारात

लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से सिर्फ एक दिन पहले प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह पूरा मामला थाना परौर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर का है, जहां 19 वर्षीय सर्वेंद्र और 18 वर्षीय नन्ही ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर की है। दोनों के शव गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में आम के पेड़ से लटके मिले। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी 7 मई को बदायूं जिले के थाना अलापुर क्षेत्र में तय थी और बारात आने वाली थी, लेकिन शादी से महज एक दिन पहले, यानी 6 मई को, दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें निभाते हुए यह खौफनाक कदम उठा लिया।

इस घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। यह दृश्य देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि युवती छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि थाना परौर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में युवक और युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में यह आत्महत्या लग रहा है। हालांकि, फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

--आईएएनएस

डीके

Share this story

Tags