Samachar Nama
×

शाहदरा नॉर्थ एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर रिश्वत मामले में गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा नॉर्थ एमसीडी जोन में तैनात डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। उनके साथ गिरफ्तार किए गए प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशु कुमार गौतम को भी कोर्ट ने एक दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दोनों अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। सीबीआई के अनुसार, अभिषेक मिश्रा और उनके सहयोगी अधिकारी दिव्यांशु गौतम पर करीब चार लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत किसी काम को करवाने के बदले मांगी गई थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने कार्रवाई की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने जांच शुरू की और शुरुआती जांच में आरोपों को सही पाए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इस दौरान सीबीआई दोनों से पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाने की कोशिश करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में कोई और अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि क्या इससे पहले भी इस तरह की कोई गतिविधि हुई है।

इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली नगर निगम के भीतर भी हलचल मच गई है। अधिकारियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई सीबीआई की जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags