Samachar Nama
×

सेविका बनीं सुरक्षित: आयुष्मान योजना से नीमच की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिला सुरक्षा कवच

नीमच, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य' योजना आज करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के दायरे का विस्तार करते हुए सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा-उषा कार्यकर्ताओं को भी 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत पात्र बनाया है, जो निश्चित रूप से एक सराहनीय और सकारात्मक कदम है। इसके बाद मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अनेकों महिलाओं ने इस फैसला का स्वागत किया।
सेविका बनीं सुरक्षित: आयुष्मान योजना से नीमच की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिला सुरक्षा कवच

नीमच, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य' योजना आज करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के दायरे का विस्तार करते हुए सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा-उषा कार्यकर्ताओं को भी 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत पात्र बनाया है, जो निश्चित रूप से एक सराहनीय और सकारात्मक कदम है। इसके बाद मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अनेकों महिलाओं ने इस फैसला का स्वागत किया।

नीमच की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा-उषा कार्यकर्ताओं के 'आयुष्मान कार्ड' बनाए जा चुके हैं। वे इस योजना का लाभ भी लेने लगी हैं। वर्षों से मातृ और शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण व ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली ये कार्यकर्ता अब स्वयं भी स्वास्थ्य सुरक्षा के मजबूत कवच से जुड़ गई हैं।

नीमच जिले की कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें इस योजना में शामिल किया जाना उनके कार्य के प्रति विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। इससे उनका मनोबल बढ़ा है और वे पहले से अधिक उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पा रही हैं।

जिले के ग्राम पंचायत भरभड़िया की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 की सहायिका देवकन्या सेन ने आईएएनएस को बताया कि पहले उनका 'आयुष्मान कार्ड' नहीं बना था, लेकिन अब उन्होंने कार्ड बनवाया है। इसके लिए पीएम मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।

देवकन्या सेन ने कहा कि इस योजना में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुक्त मिलता है। अगर कल कुछ हो जाए, तो 'आयुष्मान कार्ड' से इलाज में मदद मिलेगी और भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों का बड़े-बड़े अस्पताल में इलाज नहीं हो सकता। उनकी कोई सुनता भी नहीं है, लेकिन 'आयुष्मान कार्ड' होने पर 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिल रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की कार्यकर्ता मंजू बाला पाटीदार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 'आयुष्मान कार्ड' बनवा दिए हैं, जिससे अब हम कोई बीमारी होने पर किसी भी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए अब हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

नीमच जिले के सिंगोली की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता रेहाना ने बताया कि 5 लाख रुपए तक मुफ्त उपचार की योजना का लाभ हमें पहले नहीं मिल रहा था। अब पीएम मोदी के ऐलान के बाद हमारे कार्ड बने हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप भी लगाए गए। रेहाना ने कहा कि भविष्य में हमको इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं।

महिला और बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने बताया कि शासन ने निर्देश दिए थे। उसी के परिपालन में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 'आयुष्मान कार्ड' बनाने का काम जिले में किया गया है। इसमें जो स्थानीय निकाय और पंचायतें हैं, उनकी ओर से विशेष कैंप आयोजित किए गए। आमजन के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भेजकर 'आयुष्मान कार्ड' सभी के बनवाए गए हैं।

अंकिता पंड्या ने बताया कि जिले के 1112 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। उनमें कार्यरत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्ड बनवाए गए हैं। इसका उन्हें निश्चित रूप से काफी लाभ मिल रहा है। इससे उन्हें चिकित्सा संबंधी सहायता मिल रही है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags