Samachar Nama
×

सर्बिया में 'शी चिनफिंग के सांस्कृतिक संबंध' और 'राष्ट्रपति शी के पत्र' का प्रसारण शुरू हुआ

बीजिंग, 23 मई (आईएएनएस)। सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक की चीन की राजकीय यात्रा से पहले, बेलग्रेड में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित विशेष कार्यक्रमों 'शी चिनफिंग के सांस्कृतिक संबंध' और 'राष्ट्रपति शी के पत्र' के शुभारंभ समारोह का आयोजन हाल ही में किया गया।

'शी चिनफिंग के सांस्कृतिक संबंध' कार्यक्रम में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की संस्कृति के संरक्षण और विकास के प्रति उनकी चिंता की जीवंत कहानियों का चयन किया गया है, जो 'एक समृद्ध राष्ट्र अपनी संस्कृति के कारण समृद्ध होता है, और एक मजबूत राष्ट्र अपनी संस्कृति के कारण मजबूत होता है' के उनके गहन विचारों के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के निरंतरता के प्रति उनके गहरे स्नेह को दर्शाती है।

यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचारों के मूल तत्व और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के शासन दर्शन की गहन सांस्कृतिक नींव की व्याख्या करता है।

'राष्ट्रपति शी के पत्र' कार्यक्रम में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा विभिन्न देशों के कलाकारों और युवाओं को भेजे गये पत्रों के चुनिंदा अंशों के साथ-साथ प्रथम विश्व चीनी अध्ययन सम्मेलन को लिखे गए उनके बधाई पत्र को भी शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम जन-मित्रता और आपसी समझ को बढ़ावा देने के राष्ट्रपति शी के कूटनीतिक दर्शन और नए युग में एक खुली, समावेशी और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के प्रमुख जिम्मेदार देश के रूप में चीन की छवि को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags