Samachar Nama
×

सेनेगल में चीनी कंपनी की राजमार्ग परियोजना समय से पहले शुरू

सेनेगल में चीनी कंपनी की राजमार्ग परियोजना समय से पहले शुरू
सेनेगल में चीनी कंपनी की राजमार्ग परियोजना समय से पहले शुरू

बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना रोड एंड ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित एम्बूर-काओलैक राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन समारोह 22 अगस्त को सेनेगल के पश्चिमी थिएस क्षेत्र के एम्बूर प्रांत के थियादियाये शहर में आयोजित किया गया।

समारोह में सेनेगल के राष्ट्रपति बसिरू दिओमाये फेय भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग परियोजना सेनेगल और चीन के बीच अच्छे संबंधों का प्रतीक है। यह परियोजना सेनेगल के मध्य क्षेत्र के लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और मध्य क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण है। परियोजना को मूल रूप से सितंबर के अंत तक पूरा किया जाना था, लेकिन इसे तय समय से पहले ही यातायात के लिए खोल दिया गया है।

राष्ट्रपति फेय ने इस दौरान चीनी पक्ष के समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेनेगल चीन के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को लगातार मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एम्बूर काओलैक राजमार्ग सेनेगल के पश्चिमी तटीय शहर एम्बूर को मध्य क्षेत्र के शहर काओलैक से जोड़ता है। इस राजमार्ग की कुल लंबाई 99.2 किलोमीटर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags