सीमा भाभी फिर ट्रेंड में... बहुत दिनों के बाद एक नया Video आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल
सीमा हैदर तो आप सभी को याद ही होंगी। जी हाँ, वही सीमा हैदर जिन्हें प्यार पाकिस्तान से भारत खींच लाया। वो किसी तरह बॉर्डर पार करके भारत पहुँचीं और आने के बाद लंबे समय तक न्यूज़ चैनलों, सोशल मीडिया और अखबारों में छाई रहीं। कुछ समय बाद वो न्यूज़ चैनलों और अखबारों से दूर हो गईं, लेकिन उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर लंबे समय तक छाए रहे। कभी वो नमाज़ पढ़ती नज़र आईं, तो कभी अपने पति और ननद के साथ डांस करती। आपने देखा होगा कि उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होते थे, लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
सीमा हैदर के जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उसमें वो नदी में खड़ी नज़र आ रही हैं। वो नदी में लगे एक बैरियर के अंदर खड़ी हैं और पास में ही एक रस्सी पकड़े हुए हैं। वो नाक ढककर नदी में डुबकी लगाती नज़र आ रही हैं। इस दौरान डुबकी लगाने आए दूसरे लोग भी वहाँ नज़र आ रहे हैं। सीमा हैदर जब भारत आई थीं, तो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं। उनका हर दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता था। वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे यह ट्रेंड कम होता गया। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
वायरल वीडियो यहाँ देखें
बता दें कि यह वीडियो जो आपने अभी देखा, वह बुलंदशहर के अनूपशहर का है। सीमा हैदर और सचिन मीणा अपनी 8 महीने की बेटी मीरा का मुंडन संस्कार कराने अनूपशहर के मस्तराम घाट पहुँचे थे। समारोह के दौरान, सीमा हैदर ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। मुंडन संस्कार के दौरान, सीमा हैदर ने गंगा में चार डुबकी लगाईं और "गंगा मैया की जय" के नारे लगाए।

