Samachar Nama
×

बडगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, फुटेज में जाने AK राइफल बरामद; दूसरे की तलाश जारी

बडगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, फुटेज में जाने AK राइफल बरामद; दूसरे की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया। यह मुठभेड़ जिले के जंगल क्षेत्र में अशदार गली इलाके में हुई। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑपरेशन की जानकारी साझा की। सुरक्षाबलों को इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

मौके से AK राइफल बरामद

सेना अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हालांकि, मुठभेड़ स्थल से एक AK राइफल बरामद की गई है। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चलाकर अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रहे हैं।

खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन

सुरक्षाबलों को गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि आतंकियों का एक संदिग्ध समूह पुलवामा जिले के पाखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।चिनार कॉर्प्स ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने बडगाम के अशदार गली इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था।

करीब 2 महीने बाद घाटी में एनकाउंटर

यह मुठभेड़ घाटी में करीब दो महीने बाद हुई है। इससे पहले 9 जुलाई को शोपियां के चानपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस ऑपरेशन में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया था।सुरक्षाबलों के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष ऑपरेटिव थे और लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय थे।फिलहाल बडगाम के अशदार गली इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके को घेरकर संभावित आतंकी की तलाश की जा रही है।

Share this story

Tags