Samachar Nama
×

एसएससी भर्ती 2026: 3003 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने चयन पद चरण-14 भर्ती 2026 के तहत कुल 3,003 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एसएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 13 अप्रैल से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।
एसएससी भर्ती 2026: 3003 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने चयन पद चरण-14 भर्ती 2026 के तहत कुल 3,003 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एसएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 13 अप्रैल से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।

ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने की तलाश कर रहे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन कैंडिडेट्स से फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाती है, उनके लिए सुधार विंडो 11 मई से 13 मई तक सक्रिय रहेगा।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की ओर से जारी पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से संबंधित पद अनुसार मैट्रिकुलेशन, 10+2, और ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल, और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 18 से 23 साल और अधिकतम आयु 25 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतनमान स्तर 1 से 8, 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के अनुसार होगी। वहीं, सीबीटी का आयोजन जून में होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ट नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags