Samachar Nama
×

सावन के आखिरी सोमवार पर भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर हंसराज रघुवंशी, बाबा महाकाल का मनमोहक शृंगार

सावन के आखिरी सोमवार पर भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर हंसराज रघुवंशी, बाबा महाकाल का मनमोहक शृंगार
सावन के आखिरी सोमवार पर भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर हंसराज रघुवंशी, बाबा महाकाल का मनमोहक शृंगार

उज्जैन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि और सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक पुजारी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। प्रातः काल 2:30 बजे बाबा महाकालेश्वर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद बाबा को पंचामृत और फलों के रसों से स्नान कराया गया।

पुजारी ने कहा कि भांग से बाबा का मनमोहक शृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती की गई। जो श्रद्धालु सावन के महीने में दर्शन नहीं कर पाए, वे आज के दिन दर्शन करके पुण्य लाभ अर्जित कर सकता है।

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमने बाबा महाकाल के दर्शन किए। सावन के आखिरी सोमवार पर मुझे दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां पर किए गए भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का धन्यवाद करता हूं। श्रावण उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेकर और बाबा महाकाल का दर्शन करके काफी आनंद आया।

हंसराज रघुवंशी ने कहा कि भस्म आरती का तो अलग ही अनुभव है। मेरा इतना ही कहना है कि अगर किसी की जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है तो एक बार बाबा महाकाल के चरणों में आएं। इसके बाद उनको महसूस होने लगेगा कि जिंदगी में आगे बढ़ते जा रहे हैं।

सद्गुरु दयानंद महाराज ने आईएएनएस से कहा, "सबसे पहले, आपके सभी दर्शकों को जय श्री महाकाल और जय श्री केदार। सावन के इस शुभ चौथे और आखिरी सोमवार पर मैं सभी का दिल से अभिवादन करता हूं। सभी लोग निरोगी, स्वस्थ और आनंदित रहें। बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी की मनोकामना पूर्ण हो।

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महाराज ने कहा, "आज हमें बाबा महाकाल के दरबार में एक सुंदर नजारा देखने का मौका मिला। भस्म आरती में शामिल होने के लिए कई राजनेता, मंत्री और मशहूर हस्तियां यहां आई हैं। हमारे समाज (जूना अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा) के लोग भी यहां पहुंचे हैं। सभी पर बाबा महाकाल की अपार कृपा बनी रहे।" उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है।

बाबा महाकाल के दर्शन करने आईं एक महिला श्रद्धालु प्रमिला ने आईएएनएस से कहा, "सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहुत ही अच्छी अनुभूति हुई है, बाबा महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags