Samachar Nama
×

सावित्रीबाई फुले समाज में बदलाव और समानता की प्रेरणास्रोत : अमित शाह

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनकी पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने नमन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सावित्रीबाई फुले समाज में बदलाव और समानता की प्रेरणास्रोत : अमित शाह

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनकी पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने नमन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का अभियान शुरू किया, जब समाज में अनेक कुरीतियां व्याप्त थीं। उन्होंने देश के प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की और समानता के विचार को जन-जन तक पहुंचाया। सावित्रीबाई फुले को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नारी चेतना की प्रखर स्वर, समतामूलक समाज की शिल्पकार एवं आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, 'क्रांतिज्योति' सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए उनका संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराने के लिए उनके प्रयास नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए युग का सूत्रपात करते हैं। उनके चरणों में शत्-शत् नमन।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी शिक्षा एवं नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। आपने शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की जो अलख जगाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी शिक्षा एवं नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। आपने शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की जो अलख जगाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है।"

--आईएएनएस

एसएके/पीयूष

Share this story

Tags