Samachar Nama
×

'सत्ताधारी दल के संरक्षण में पेपर लीक का सिलसिला लगातार जारी', नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का तंज

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के संरक्षण में पेपर लीक का सिलसिला लगातार जारी है।
'सत्ताधारी दल के संरक्षण में पेपर लीक का सिलसिला लगातार जारी', नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का तंज

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के संरक्षण में पेपर लीक का सिलसिला लगातार जारी है।

राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "आज फिर से नीट का पेपर लीक हो गया है। 22 लाख विद्यार्थी जिनकी परीक्षा आज होनी थी, उनकी परीक्षा रद्द कर दी गई। भाजपा सरकार के आने के बाद यह चौथी बार है जब नीट का पेपर लीक हुआ है। 2016, 2021, 2024 और अब 2026 में पूरे एग्जाम को रद्द करना पड़ा।"

गोहिल ने आरोप लगाते हुए कहा, "मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। बच्चे दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन पैसे वाले लोग जो भाजपा को चंदा देते हैं, उनके बच्चों को बिना मेहनत के सीट दिलाने के लिए पेपर लीक कराया जाता है।"

उन्होंने 2024 के पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा, "जब 2024 में पेपर लीक हुआ तो सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया था। उस समय मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सबूत और तस्वीरें दी थीं कि आरोपी सत्ताधारी दल के नेताओं से जुड़े हुए हैं। सरकार को बताना चाहिए कि उनमें से कितने आज जेल में हैं और कितनों पर बुलडोजर चला? कौन सा सख्त कानून उनके खिलाफ लागू हुआ? जो पकड़े गए थे, वे सभी बाहर हैं। अगर 2024 में सही कार्रवाई होती तो आज 2026 में 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ नहीं होता।"

शक्ति सिंह गोहिल ने एनएसयूआई के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों के इस मुद्दे को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, "पेपर लीक होने के बाद सरकार सीबीआई जांच और नया एग्जाम कराने की बात करती है, लेकिन यह कोई समाधान नहीं है। जब बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं तो किसी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गरीब छात्र कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक अब फैशन बन गया है। यह छात्रों के करियर के साथ सीधा खिलवाड़ है।"

मीर ने मांग की कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और युवाओं की आवाज को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags