Samachar Nama
×

सतिंदर सरताज के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, अब अहाना और दानिश भी हुए इस जादू के शिकार

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'जाइए सजना' की कुछ लाइन गाकर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस गाने को जैस्मीन सैंडलास के साथ मिलकर गाया गया है। गाना रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
सतिंदर सरताज के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, अब अहाना और दानिश भी हुए इस जादू के शिकार

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'जाइए सजना' की कुछ लाइन गाकर पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस गाने को जैस्मीन सैंडलास के साथ मिलकर गाया गया है। गाना रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

मंगलवार को अभिनेत्री अहाना कुमरा और दानिश पेंडोर 'जाइए सजना' पर खोते नजर आए। दरअसल, दोनों साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे थे और साथ में इसी गाने पर सुर से सुर मिलाकर गाते हुए नजर आ रहे हैं। अहाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे और अभिनेता दानिश पेंडोर नजर साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं। दोनों गाना 'जाइए सजना' को बजाकर सुर से सुर मिलाकर गा रहे हैं। अहाना कुमरा ने यह मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

अहाना ने लिखा, "हम अभी एक शानदार फुटबॉलर (दानिश) के साथ रोड ट्रिप पर हैं। गाना 'जाइए सजना' सुनते हुए इस सफर का पूरा मजा ले रहे हैं। वापस आने का तो अभी कोई प्लान ही नहीं है। हम इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं और इसकी खूबसूरती में पूरी तरह खो गए हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य धर, शाश्वत, सतिंदर सरताज और जैस्मिन जैसे बेहतरीन कलाकारों के समय में हैं। ये लोग संगीत के असली जादूगर हैं। 'धुरंधर' का यह गाना हमारे सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। हम इसे दिल से एंजॉय कर रहे हैं। हमारी सिंगिंग के लिए माफ करना लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

गाना 'जाइए सजना', जिसे शशवंत सजदेव ने कंपोज किया, जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने इसे गाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। हालांकि गाने में सिर्फ सतिंदर की आवाज की कुछ ही लाइनें थीं, लेकिन वो लाइनें ही इतनी प्रभावशाली हैं कि सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये गाना खास तौर पर रणवीर के इमोशन्स को बहुत खूबसूरती से दिखाता है क्योंकि ये लाइनें रणवीर के अंदर छुपे जज्बात और असमंजस को दर्शाती हैं।

सतिंदर सरताज पंजाबी भाषा के एक शानदार सिंगर और कवि हैं। स्ट्रीमिंग का जमाना आने से बहुत पहले, उन्होंने ऐसे गानों के लिए नाम कमाया जो पॉप ट्रैक के बजाय कविता सुनाने के ज्यादा करीब लगते हैं। सूफी फिलॉसफी से जुड़े उनके म्यूज़िक में पंजाबी लोक परंपराएं, क्लासिकल ट्रेनिंग और लिटरेरी सॉन्ग राइटिंग का मेल है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags