Samachar Nama
×

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: एम्स-दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (सीआरई- 5) के तहत एम्स और केंद्र सरकार के अन्य संस्थानों/निकायों के लिए 57 पोस्ट ग्रुप के पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: एम्स-दिल्ली में निकली बंपर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (सीआरई- 5) के तहत एम्स और केंद्र सरकार के अन्य संस्थानों/निकायों के लिए 57 पोस्ट ग्रुप के पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एम्स की ओर से जारी 57 पोस्ट ग्रुप रिक्तियों में असिस्टेंट डाइटीशियन/डाइटीशियन/जूनियर डाइटीशियन/वार्डन, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर/असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर/ऑफिस असिस्टेंट/असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए/जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट/लोअर डिवीजन क्लर्क/अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)/असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (एसी एवं आर)/असिस्टेंट इंजीनियर (एसी एवं आर)/मैकेनिक (एसी एवं आर), टेक्निकल असिस्टेंट (ईएनटी)/ऑडियोमीटर टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/लाइनमैन (इलेक्ट्रिकल), मैनिफोल्ड टेक्नीशियन (गैस स्टीवर्ड)/गैस/पंप मैकेनिक/सुपरवाइजर (मेंटेनेंस), असिस्टेंट लॉन्ड्री सुपरवाइजर, टेक्निकल ऑफिसर (टेक्निकल सुपरवाइजर)/टेक्निकल असिस्टेंट/टेक्नीशियन (ओटी/एनेस्थीसिया)/ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट/टेक्नोलॉजिस्ट (ओटी)/टेक्नीशियन सीसीयू/पोस्ट ऑपरेटिव इमरजेंसी, डिस्पेंसिंग अटेंडेंट/फार्मासिस्ट/फार्मासिस्ट ग्रेड II, कैशियर/जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर/जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (अकाउंटेंट), जूनियर स्टोर ऑफिसर/स्टोर कीपर/स्टोर कीपर-कम-क्लर्क, सीएसएसडी असिस्टेंट/सीएसएसडी टेक्नीशियन, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट/हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड III (नर्सिंग अर्दली)/ऑफिस/स्टोर्स अटेंडेंट (मल्टीटास्किंग)/ओटी अटेंडेंट/कुक/ड्रेसर/मॉर्चरी अटेंडेंट, जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट/लैब अटेंडेंट ग्रेड II/टेक्नीशियन (लैब)/टेक्निकल ऑफिसर (टेक्निकल सुपरवाइजर) (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी), लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन असिस्टेंट/लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड II/लाइब्रेरियन ग्रेड III/लाइब्रेरियन ग्रेड I (डॉक्यूमेंटलिस्ट), कोडिंग क्लर्क/जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर/मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, पर्सनल असिस्टेंट/पीए से प्रिंसिपल (एस)/स्टेनोग्राफर/प्राइवेट सेक्रेटरी, काउंसलर/वोकेशन काउंसलर/मेडिकल सोशल वर्कर/मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड I/मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II/साइकियाट्रिक सोशल वर्कर/सोशल वर्कर, टेक्निकल ऑफिसर (डेंटल)/डेंटल (टेक्नीशियन)/डेंटल मैकेनिक, टेक्निकल ऑफिसर (ऑप्थैल्मिक)/टेक्निकल ऑफिसर ऑपथैल्मोलॉजी (रिफ्रैक्शनिस्ट), रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन/टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी), डार्क रूम असिस्टेंट/टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी)/रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन ग्रेड I/सीनियर रेडियोग्राफर, जूनियर परफ्यूजनिस्ट/परफ्यूजनिस्ट, एम्ब्रियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर/रिसर्च असिस्टेंट, मल्टी रिहैबिलिटेशन वर्कर (फिजियोथेरेपिस्ट)/जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट/फिजियोथेरेपिस्ट, ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड)/ड्राइवर, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर (रिसेप्शनिस्ट)/रिसेप्शनिस्ट, जूनियर वार्डन (हाउस कीपर)/वार्डन (हॉस्टल वार्डन)/वार्डन, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड I)/ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम), केयरटेकर/सैनिटरी इंस्पेक्टर ग्रेड II, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर/जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (हिंदी), न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट/न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नीशियन/जूनियर फिजिसिस्ट, बेरिएट्रिक कोऑर्डिनेटर, योग इंस्ट्रक्टर, प्रोग्रामर, प्लंबर, ऑपरेटर (ई एंड एम)/लिफ्ट ऑपरेटर/मैकेनिक (ई एंड एम), मॉडलर (आर्टिस्ट)/आर्टिस्ट (मॉडलर), वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II (आर एंड एएल), लीगल असिस्टेंट, जूनियर कार्डियक टेक्नीशियन/ईईजी टेक्नीशियन/ईसीजी टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, हीमोडायलिसिस टेक्नीशियन, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, डिप्टी जनरल मैनेजर (कैफेटेरिया), जूनियर फोटोग्राफर, फायर टेक्नीशियन/सिक्योरिटी कम फायर असिस्टेंट, वर्कशॉप असिस्टेंट (सीडब्ल्यूएस) - कारपेंटर/अपहोल्स्टर, वर्कशॉप असिस्टेंट (सीडब्ल्यूएस) - इलेक्ट्रॉनिक, वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II (आर एंड एएल) - अपहोल्स्टर और वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II (आर एंड एएल) - लेदर वर्कर के पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट ग्रुप के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-दिल्ली के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमएससी, ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर में दक्षता, 12वीं उत्तीर्ण और कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग कौशल, संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में ग्रेजुएशन, फार्मेसी में डिप्लोमा और फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत रजिस्टर्ड, 10+2 (साइंस) से उत्तीर्ण और एमएलटी में 2 वर्ष का डिप्लोमा, मैट्रिकुलेशन और हॉस्पिटल सर्विसेज में सर्टिफिकेट, बीएससी, बीकॉम, पीईटी, पीएसटी, मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण, नर्सिंग सर्टिफिकेट आदि होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), कौशल परीक्षा, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,000 से 44,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीबीटी संभावित रूप से 25 से 27 जुलाई को देश के प्रमुख राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों में परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 3,000 रुपए, एससी/एसटी/ईडब्लूएस के लिए 2,400 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एम्स-दिल्ली की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags