Samachar Nama
×

सरकारी जॉब अलर्ट: एचपीआरसीए ने 41 फार्मासिस्ट पदों पर निकाली वैकेंसी, 20 मई तक करें आवेदन

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर, ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के तहत फार्मासिस्ट (एलोपैथी)-जॉब ट्रेनी के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
सरकारी जॉब अलर्ट: एचपीआरसीए ने 41 फार्मासिस्ट पदों पर निकाली वैकेंसी, 20 मई तक करें आवेदन

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर, ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के तहत फार्मासिस्ट (एलोपैथी)-जॉब ट्रेनी के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एचपीआरसीए की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल की सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। ऐसे में इन पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

वहीं, जिन उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि सुधार विंडो आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के 4 दिन बाद तक सक्रिय रहेगा। हालांकि, इसके लिए कैंडिडेट्स को अतिरिक्त 100 रुपए सुधार शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का संबंधित राज्य/केंद्र सरकार की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 18,000 रुपए सैलरी/स्टाइपेंड के तौर पर प्रति माह दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 800 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके

Share this story

Tags