Samachar Nama
×

भर्ती अलर्ट: सीनियर-प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 2 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

भर्ती अलर्ट: सीनियर-प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 2 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू
भर्ती अलर्ट: सीनियर-प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 2 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

चंडीगढ़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बेहतर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमईआरआई) का कृषि मशीनरी उत्कृष्टता केंद्र (सीओईएफएम), गिल रोड, लुधियाना, पंजाब में स्थित एक प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र ने संविदा के आधार पर सीनियर-प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत विभिन्न 7 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

सीएसआईआर-सीएमईआरआई कृषि मशीनरी उत्कृष्टता केंद्र (सीओईएफएम) की ओर से जारी रिक्तियों में सीनियर-प्रोजेक्ट एसोसिएट का 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के 2 और प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 20,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मैकेनिकल/एग्रीकल्चरल/मेकाट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर या मास्टर डिग्री; और साथ ही इंडस्ट्रियल और एकेडमिक संस्थानों या साइंस और टेक्नोलॉजी संगठनों और वैज्ञानिक गतिविधियों और सेवाओं में रिसर्च और डेवलपमेंट का 2/3 वर्ष का अनुभव; एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

पोस्ट के अनुसार आवेदकों की अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू 2 सितंबर को 'सीएसआईआर-सीएमईआरआई कृषि मशीनरी के लिए उत्कृष्टता केंद्र, जीएनई कॉलेज के सामने, गिल रोड, लुधियाना-141006, पंजाब' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे से 10.30 बजे के बीच तय किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसआईआर-सीएमईआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से साक्षात्कार के दिन केंद्र पर ले जाएं।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story