Samachar Nama
×

सरकार के फैसले के कारण व्यापारियों पर आया संकट: अखिलेश यादव

लखनऊ, 21 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार कारोबारियों को परेशान कर रही है। इनके कारण व्यापारियों पर संकट आया है।
सरकार के फैसले के कारण व्यापारियों पर आया संकट: अखिलेश यादव

लखनऊ, 21 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार कारोबारियों को परेशान कर रही है। इनके कारण व्यापारियों पर संकट आया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दाल मंडी के व्यापारी आए हैं। सरकार के फैसले की वजह से व्यापारियों पर संकट आया है। यह पॉलिटिकल डिमोलिशन है, क्योंकि वो वहां से चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। भाजपा ने वाराणसी को क्योटो बनाने का दावा किया था। लोगों को परेशान कैसे किया जाए, इस पर काम हो रहा है। पॉलिटिकल प्रोजेक्ट के लिए डिवाइड एंड रूल की नीति अपनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नजर अब दालमंडी पर है। एक दुकान बनाने में जमाने लग जाते हैं ये लोग पल भर में इसे तोड़ना चाहते हैं। भाजपा की बहुत संकीर्ण सोच है। ये साजिश कर रही है। ये चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इनकी सोच बहुत नकारात्मक है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने प्रदेश में ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग खुलकर कारोबार तक नहीं कर पा रहे। “इनकी नीति है कि लोगों को इतना डरा दो कि वो अपनी बात न कह सकें। क्या कोई सरकार ऐसा करती है? हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है।"

अखिलेश ने कहा कि भाजपा जिस योजना पर काम कर रही है वह “हेरिटेज संरक्षण" नहीं बल्कि राजनीतिक बदले की भावना” का नतीजा है। उन्होंने कहा, "भाजपा वहां से लगातार हारती आई है, इसलिए यह कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों के ज़रिए कारोबारियों पर दबाव बना रही है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि “महराजगंज में जिस तरह से डिमॉलिशन हुआ, समय आने पर उसकी वसूली अधिकारियों से कराई जाएगी।”

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दालमंडी के व्यापारियों के साथ खड़ी है और भाजपा का “चौड़ीकरण” वास्तव में “संकीर्ण राजनीति” है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है और जिस तरह से लखनऊ में मॉल को बेचा गया था, उसी तरह दालमंडी के भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में पूरा अकबरनगर को ध्वस्त कर दिया। पूछा कि 'कहीं नाले पर रिवर फ्रंट बनता है क्या', उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा अपने लोगों को मुआवजा देती है, ठीक वैसे ही दूसरे को भी दे।

--आईएएनएस

विकेटी/डीएससी

Share this story

Tags