Samachar Nama
×

सर्बानंद सोनोवाल बोले- 'भाजपा होगी तो विकास होगा, लोग सुरक्षित रहेंगे', असम में जीत के बाद पार्टी दफ्तर में जश्न

गुवाहाटी, 4 मई (आईएएनएस)। असम में भाजपा को जबरदस्त जनादेश के बाद प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। गुवाहाटी में भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बहुमत के बाद राज्य की जनता का धन्यवाद किया है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "विकास, सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए पिछले 11 साल में भाजपा ने अनेक कार्य किए। सभी लोग भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। इन उपलब्धियों को देखते हुए लोग खुश हैं। हर किसी ने यह स्वीकार कर लिया है कि हर राज्य में भाजपा सरकार का होना जरूरी है। क्योंकि भाजपा होगी तो विकास होगा, लोग सुरक्षित रहेंगे और सामाजिक न्याय भी मिलेगा।"

असम भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यों पर असम की जनता ने भरोसा दिखाया है और ऐतिहासिक जनादेश दिया है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी की ओर से मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूं।"

दिलीप सैकिया ने कहा कि आने वाले 5 साल में असम की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम हर कोशिश करेंगे। असम में विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर हर चुनावी वादे को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। निश्चित रूप से असम की जीत साधारण नहीं, बल्कि ऐतिहासिक है।

भाजपा की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां खिलाईं। इस दौरान, कार्यालय में लोक कलाकारों ने भी गीत संगीत के जरिए जश्न मनाया।

भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते हुए एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, "मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में महिलाओं के लिए काम किया। आज राज्य में महिलाओं के लिए शांति, स्वच्छ और सुरक्षा का वातावरण है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम हिमंत के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सरकार फिर से बन रही है।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत सतह पर रहकर काम करते हैं। पीएम मोदी हमेशा लोगों के साथ रहते हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री भी लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ रहते हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags