Samachar Nama
×

सपा मुखिया अखिलेश पर ओपी राजभर ने कसा तंज, कहा- लंदन-पेरिस छोड़िए, पहले यूपी देखिए

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)।सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के विदेश दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि यदि घूमने ही जाना था तो काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य या मां विंध्यवासिनी धाम चले जाते। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलता और छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों, फूल-मिठाई विक्रेताओं तथा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को प्रदेश और देश के पर्यटन स्थलों से ज्यादा लंदन-पेरिस की सैर पसंद है। ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ए भाई अखिलेश यादव जी,घूमने ही जाना था तो काशी चले जाते, अयोध्या, मथुरा, नैमिष या मां विंध्यवासिनी के धाम में मत्था टेक आते।आप जाते तो लोकल व्यापारियों को कुछ न कुछ रोजगार तो मिल ही जाता। गरीब फूल-मिठाई-पूजा सामग्री बेचने वालों के घर का चूल्हा जलता, छोटे होटल, ट्रांसपोर्ट वाले और तरक्की करते। मीडिया दिखा देती है तो अपने उत्तर प्रदेश के पर्यटन को भी बल मिलता।

उन्होंने लिखा कि मगर का बताईं, तोहें त लंदने-पेरिस पसंद ह! नवाबी शौक पाल लेले हउवा...लंदन जा के पता नहीं कौन-कौन सी कव्वाली सुनते हैं आप? सुना है लंदन के रेडब्रिज में पाकिस्तानी बहुत हैं और आप ठहरे 'उभरते हुए कव्वाल'। तो रेडब्रिज में ही लाल टोपी पहन के पाकिस्तानी कव्वाली की ट्रेनिंग तो नहीं ले रहे...। अलग ही आनंद आता होगा ना? किसी दिन लखनऊ में भी अपने फन का प्रदर्शन कीजिए... राजभर ने कहा कि आपको अपने पासपोर्ट पर विदेशी मोहर लगवाने में बड़ा फख्र महसूस होता होगा और भारत के पर्यटन स्थल शायद आपके स्टैंडर्ड से मैच नहीं खाते... यही बात है न।

उन्होंने अखिलेश को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सलाह मानिए एक बार देश और उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर जरूर जाइए...कांग्रेस और सपा वाला जमाना गया... अब नया भारत और नया उत्तर प्रदेश है। हिमालय से लेकर हिन्द महासागर तक, काशी-अयोध्या-मथुरा से राजस्थान के किलों, मेघालय के बादलों, अरुणाचल की पहली किरण तक सब फैले पर्यटन स्थल और वहां पर उपलब्ध सुविधाएं आपके स्टैंडर्ड से भी ऊपर की हो गई हैं अखिलेश बाबू। अपने देश की संस्कृति, तीर्थ, इतिहास और विविधता को देखना शुरू करेंगें तो एक जिंदगी भी कम पड़ जाएगी।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मगर, आपको तो बस एसी में बैठ के ट्विटर और पीसी करना है। पीडीए-पीडीए का झूठा राग अलापना है। गरीबों के लिए घड़ियाली आंसू बहाना है... लेकिन जब घूमना-फिरना होता है तो सीधे लंदन-पेरिस ही भाता है। विदेश नहीं, अपनी जड़ों से जुड़िये। पहले अपने प्रदेश को देखिए, फिर दुनिया देखिएगा। उन्होंने आगे कहा कि और हां घूमने जाइएगा तो पहले अपने बदतमीज लोडरों को थोड़ा संस्कार का ज्ञान भी देते रहिएगा...क्योंकि आपके लोडरवा सब एक नंबर के लंठ हैं...फूल वाले, मिठाई वाले, पुरोहित, छोटे दुकानदारों के साथ आपके उद्दंड लोडर लूटपाट शुरू कर देते हैं..। अपने लोडरों को थोड़ा संस्कार कहे नहीं देते आप...।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम

Share this story

Tags