Samachar Nama
×

सान्या तैयार: एशियन बीच गेम्स 2026 से पहले अंतिम दौर में पहुंचीं भव्य तैयारियां

बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण चीन के खूबसूरत तटीय शहर सान्या में होने वाले छठे एशियन बीच गेम्स की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजन समिति के अनुसार, ओपनिंग सेरेमनी में कुछ ही दिन शेष हैं और पूरे क्षेत्र में खेलों का माहौल तेजी से बनता जा रहा है।

यह बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिताओं का मंच होगा, बल्कि पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगा। इससे पहले 2012 में हैयांग में इन खेलों का आयोजन किया गया था, और अब दूसरी बार चीन इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेजबानी कर रहा है।

इस बार प्रतियोगिता में 14 खेलों के साथ कुल 63 इवेंट्स शामिल होंगे। पारंपरिक खेलों जैसे स्विमिंग और सेलिंग के साथ-साथ टेकबॉल और बीच कबड्डी जैसे नए खेल भी इसमें आकर्षण का केंद्र होंगे।

आयोजन को सरल, सुरक्षित और शानदार बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तकनीक इस बार गेम्स का अहम हिस्सा होगी, जिसमें स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सिस्टम, 5जी आधारित इमरजेंसी सेवाएं, सर्विस रोबोट और ड्रोन तकनीक का उपयोग शामिल है।

साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन प्रैक्टिस पर भी जोर दिया जा रहा है। अधिकांश खेल स्थलों को मौजूदा ढांचे में सुधार कर तैयार किया गया है या अस्थायी संरचनाओं का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, परिवहन के लिए बड़ी संख्या में नई ऊर्जा (न्यू-एनर्जी) वाहनों का उपयोग किया जाएगा।

हाईनान प्रांत के इस रिसॉर्ट शहर में आयोजित हो रहे ये खेल क्षेत्र को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। इस आयोजन के जरिए पूरे द्वीप के पर्यटन स्थलों- जैसे समुद्र तट, ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट, स्थानीय संस्कृति और ड्यूटी-फ्री शॉपिंग को एक साथ जोड़ने की योजना है।

कुल मिलाकर, एशियन बीच गेम्स न सिर्फ खेल प्रतिस्पर्धा का मंच होंगे, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति देने का एक बड़ा अवसर भी साबित हो सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags