Samachar Nama
×

संसदीय समिति नीट, एनटीए और सीबीएसई परीक्षा मुद्दों की समीक्षा करेगी

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। नीट परीक्षा विवाद, एनटीए की कार्यप्रणाली और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सामने आ रही समस्याओं को लेकर शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति अहम बैठकें करने जा रही है। समिति 1 और 2 जून को नई दिल्ली में दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करेगी, जिनमें परीक्षा सुधारों और शिक्षा नीति से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

समिति 1 जून को सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में नीट परीक्षा के पेन-एंड-पेपर मोड और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के बीच तुलना एवं संभावित बदलावों पर विचार करेगी। साथ ही, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पेपर लीक, ग्रेस मार्किंग और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता की गहन समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, एनटीए के महानिदेशक (डीजी) तथा यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट के प्रतिनिधि डॉ. (मेजर) गुलशन गर्ग शामिल होंगे। विभिन्न पक्षों के विशेषज्ञों और हितधारकों से भी सुझाव लिए जाएंगे।

2 जून को सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में कक्षा 12 की सीबीएसई परीक्षाओं में लागू ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) व्यवस्था और उससे छात्रों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा होगी। साथ ही, कक्षा 9 और 10 में तीन-भाषा फॉर्मूले के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। इस बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और सीबीएसई के चेयरमैन को बुलाया गया है।

पिछले कुछ वर्षों में नीट परीक्षा में पेपर लीक, अनियमितताओं और एनटीए की तैयारियों को लेकर देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हुए हैं। हजारों छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग की है। कई छात्रों ने सीबीटी मोड में तकनीकी दिक्कतों की भी शिकायत की है। वहीं, सीबीएसई द्वारा ओएसएम व्यवस्था शुरू किए जाने के बाद कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग, मूल्यांकन में देरी और गलत अंकन की शिकायतें की थीं। संसदीय समिति इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांगेगी।

--आईएएनएस

एससीएच/एएस

Share this story

Tags