Samachar Nama
×

'संसद में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था', मेंहदी ने तृणमूल के बागी युसुफ पठान को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि संसद के पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान पूरा विपक्ष सदन में एसआईआर और अन्य मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा था। हमेशा की तरह तृणमूल कांग्रेस सांसद सदन के वेल में आगे बढ़कर निडरता से विरोध कर रहे थे। मैं वहां मौजूद था और मैंने एक प्रमुख मुस्लिम सांसद (टीएमसी से नहीं) को यूसुफ पठान पर चिल्लाते हुए और उन्हें विरोध प्रदर्शन से हटने के लिए कहते हुए सुना।

यूसुफ पीछे हट गए और अपनी सीट पर वापस आ गए। मैंने यूसुफ के चेहरे पर एक बदलाव देखा, वह लगभग कांप रहे थे। उस सांसद के जाने के बाद, मैं यूसुफ के पास गया और उनसे पूछा कि क्या हुआ? वह डरे हुए क्यों लग रहे थे? यूसुफ ने मुझे बताया कि उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहिए, यह कहते हुए, "तुम्हें क्या हो गया है? तुम भाजपा के खिलाफ विरोध क्यों कर रहे हो? खुद को दुश्मन क्यों बना रहे हो? वे गुजरात में तुम्हारा घर बुलडोजर से गिरा देंगे।"

इसी बीच महुआ मित्रा आईं और मुझसे पूछा कि क्या हुआ। मैंने उन्हें बताया कि यूसुफ डरा हुआ है क्योंकि उस व्यक्ति ने यूसुफ से कहा कि भाजपा गुजरात में उसका घर बुलडोजर से गिरा देगी। महुआ बहुत क्रोधित हुईं और यूसुफ से कहा कि उस व्यक्ति की बात मत सुनो, हम तुम्हारे साथ हैं, हम एक हैं, और कोई भी तुम्हें या तुम्हारे परिवार को छूने की हिम्मत नहीं करेगा।

महुआ मित्रा और तृणमूल कांग्रेस के लिए दुख होता है। आपने उसका साथ दिया, लेकिन उसने और उसके साथियों ने आपको धोखा दिया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ गई है। कई सांसद बागी हो गए हैं। टीएमसी के बागी कैंप में बहरामपुर के सांसद युसूफ पठान और सयानी घोष जैसे सांसदों के नाम शामिल हैं।

--आईएएनएस

एमएसय

Share this story

Tags