Samachar Nama
×

सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बना अस्थायी ढांचा हटाया गया, दिलीप घोष बोले- 'ममता के परिवार ने किया सत्ता का दुरुपयोग'

सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बना अस्थायी ढांचा हटाया गया, दिलीप घोष बोले- 'ममता के परिवार ने किया सत्ता का दुरुपयोग'
सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बना अस्थायी ढांचा हटाया गया, दिलीप घोष बोले- 'ममता के परिवार ने किया सत्ता का दुरुपयोग'

कोलकाता, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता नगर निगम ने गुरुवार सुबह ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बना एक अस्थायी ढांचा हटा दिया। यह ढांचा उनकी सुरक्षा के लिए बनाया गया था। नगर निगम की इस कार्रवाई पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों ने फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर रखा है।

मंत्री दिलीप घोष ने गुरुवार सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा, "ममता बनर्जी का परिवार सरकारी सुविधाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी है और उसने इनका सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है। उनके परिवार के सदस्यों ने फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर रखा है। ऐसा बहुत से नेताओं ने किया है। पहले भी बुलडोजर चला है और अभी भी चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले जब नेताओं के अवैध अतिक्रमण के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई होगी तो आम लोग खुद अवैध कब्जे को छोड़ देंगे।

दिलीप घोष ने कोलकाता में 19वें प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन पर कहा, "यह बंगाल के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। सरकार बदलने के बाद, पूरी दुनिया और पूरा देश बंगाल की ओर देख रहा है। इस बार केंद्र सरकार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बंगाल को इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका दिया है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। दुनिया भर से प्रतिष्ठित भारतीय हमारे बंगाल को देखने आएंगे। एक 'नया बंगाल' बनाने के लिए हमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है।"

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए एआईएमआईएएम और एएसपी पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "किसी भी सरकार की गलतियों और कमियों को उजागर करना और जनहित में विरोध प्रदर्शन करना पूरी तरह से जायज है। लेकिन अगर पार्टियां केवल राजनीतिक लाभ के लिए और अपना अस्तित्व बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन करती हैं या गठबंधन बनाती हैं, तो इससे कुछ हासिल नहीं होगा।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story