Samachar Nama
×

संकट के समय में टीम इंडिया बनकर काम करने की जरूरत : राजीव रंजन प्रसाद

पटना/रांची, 28 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में जारी तनाव के असर पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि ऐसे संकट के समय में 'टीम इंडिया' की तरह काम करना सबसे बड़ी जरूरत है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया के हालात का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है और हर जगह महंगाई के संकेत दिख रहे हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, रिफाइनरी क्षमता बढ़ाने और एलपीजी उत्पादन को तेजी से बढ़ाने जैसे कदम उठाए गए हैं, जिससे हालात को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

वहीं, रांची में भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से कहा कि खाड़ी संकट शुरू होने के बाद से भारत लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से शांति की अपील कर रहा है। उन्होंने इसे भारत की मजबूत विदेश नीति का उदाहरण बताया। उनके मुताबिक, ईरान भारत को अपने सबसे भरोसेमंद दोस्तों में गिनता है जबकि इजरायल भारत को 'ऑल वेदर फ्रेंड' मानता है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पार्टी देश में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है और लॉकडाउन जैसी स्थिति की बात कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश के पास एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है, तो ऐसी स्थिति क्यों आएगी। यह केवल लोगों को डराने की एक रणनीति है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags