Samachar Nama
×

टीवी पर धमाल मचाने आ रही हैं संजना पांडे, इस दिन होगा फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का प्रीमियर

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री संजना पांडे की फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियम होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज की जानकारी दी।
टीवी पर धमाल मचाने आ रही हैं संजना पांडे, इस दिन होगा फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का प्रीमियर

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री संजना पांडे की फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियम होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज की जानकारी दी।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'बहन हो तो ऐसी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 6 जून, शनिवार, शाम 6.30 बजे और 7 जून, रविवार, सुबह 9.30 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी चैनल पर होगा।"

'बहन हो तो ऐसी' एक पारिवारिक भोजपुरी ड्रामा फिल्म है जो दो बहनों के अटूट रिश्ते, त्याग और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। इस फिल्म में संजना पांडे और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा, फिल्म में प्रशांत सिंह, अथर्व नाहर, ललित उपाध्याय, गोपाल चौहान, प्रिया दीक्षित, अविनाश शाही, निशा सिंह, आकृति सिंह, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे।

अजीत कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है, जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। संदीप सिंह, अथर्व सिंह मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उन दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्म है, जो पारिवारिक कहानियों में दिलचस्पी रखते हैं।

अभिनेत्री संजना पांडे की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय सिंगर समर सिंह के साथ 'लाल चुनरिया वाली से ' से की थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। उसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में की, जिसमें उनकी काफी सराहना की गई। अभिनेत्री ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली। उन्हें इंडस्ट्री में टीआरपी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

सैटेलाइट चैनल पर रिलीज हुई उनकी फिल्मों ने दर्शकों से जबरदस्त वाहवाही बटोरी है। संजना ने भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय के साथ फिल्म ‘सात फेरों के सातों वचन’ प्रमोद प्रेमी के साथ कलेक्टर साहब, यश कुमार के साथ चंदन परिणय गूंजा, गुंजन सिंह के साथ कुंवारी कन्या, गौरव झा के साथ सईया अनाड़ी के अलावा सइया जादूगर, प्रीत का दामन, रानी बेटी राज करेगी जैसी सामाजिक फिल्में प्रमुख हैं, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags