Samachar Nama
×

संविधान दोयम दर्जे पर पहुंच गया, ईडी-सीबीआई भाजपा की गोद में: प्रमोद तिवारी

लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक से पहले की राजनीतिक गतिविधियों और उत्तर प्रदेश पुलिस के कामकाज को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणियों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

दिल्ली में प्रस्तावित 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा कि बैठक में शामिल होने वाले दलों और नेताओं की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कल का इंतजार कीजिए। जो गठबंधन में शामिल होंगे और जो बैठक में आएंगे, उनकी जानकारी हम सकारात्मक रूप से मीडिया को देंगे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि विपक्ष पर सवाल उठाने से पहले पार्टी को अपने अंदर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। आज बिहार को देख लीजिए, जहां मंत्री बनाए गए कुशवाहा जी के बेटे को छह महीने के भीतर एमएलसी बनाने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। वहीं, लखनऊ में संजय निषाद एक एनकाउंटर को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि हिटलरशाही और तानाशाही चल रही है। भाजपा को दूसरों की ओर देखने से पहले अपने दामन में झांकना चाहिए।

उत्तर प्रदेश पुलिस के कामकाज को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणियों के संबंध में प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह केवल यूपी पुलिस का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की संस्थाओं की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जस्टिस वोनिगद दिवाकर ने जो टिप्पणी की है, वह बेहद गंभीर है और न्यायिक प्रक्रिया का अवलोकन करने के बाद की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि आज ईडी की क्या स्थिति है, यह सब देख रहे हैं। विपक्ष के नेताओं पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई होती है, लेकिन जैसे ही वही लोग भाजपा में शामिल हो जाते हैं, उनके खिलाफ चल रही जांचों का मुद्दा पीछे छूट जाता है। संसद और राज्यसभा में ऐसे कई उदाहरण देखे जा सकते हैं। यह एक हकीकत और सच्चाई है।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आयोग को लेकर भी तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहा और उससे भाजपा को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आज संविधान दोयम दर्जे पर पहुंच गया है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags