Samachar Nama
×

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के पहले भाजपा कार्यालय के सामने कृष्ण भक्तों ने किया भजन-कीर्तन

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार होने जा रहा है। इसको लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भव्य आयोजन किया गया है। इससे पहले पटना सज-धज कर तैयार हो गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेने के लिए पटना पहुंच रहे हैं।

पटना एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे गांधी मैदान जाएंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच, लोगों में खास उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। इस बीच भाजपा कार्यालय के सामने कृष्ण भक्तों की तरफ से भजन-कीर्तन किया जा रहा है। पूरे इलाके में हरे राम, हरे कृष्ण गूंज रहा है। बड़ी संख्या में जुटे कृष्ण भक्त भजन कीर्तन कर रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भी लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। पीएम मोदी जिस रास्ते से गुजरेंगे, वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले एनडीए के दिग्गज नेताओं का गांधी मैदान में आगमन शुरू हो गया है। समारोह में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद और बिहार के प्रभारी बुधवार को ही पटना पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हवाई अड्डे से लेकर गांधी मैदान तक पूरे शहर को झंडों और बैनरों से सजाया गया है। पटना भगवामय हो चुका है।उनके स्वागत में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। बता दें कि पिछले महीने के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्यमंत्री बने।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

Share this story

Tags