Samachar Nama
×

सम्भल: कांवड़ यात्रा के चलते 3 अगस्त को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

सम्भल: कांवड़ यात्रा के चलते 3 अगस्त को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
सम्भल: कांवड़ यात्रा के चलते 3 अगस्त को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

सम्भल, 2 अगस्त (आईएएनएस)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर कांवड़ियों की भारी आवाजाही और संभावित यातायात जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी विद्यालयों में 3 अगस्त (सोमवार) का अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलिका शर्मा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, प्रथम सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए निकलेंगे। इससे प्रमुख मार्गों और नगर क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी सम्भल के निर्देश पर जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 3 अगस्त को अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags