Samachar Nama
×

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के कप्तान नियुक्त

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए साहिबजादा फरहान को कप्तान नियुक्त किया है, जिन्होंने सलमान अली आगा की जगह ली। हालांकि, फरहान, शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली 16-सदस्यीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी।

दोनों देशों के बीच 9, 11 और 13 अक्टूबर को टी20 सीरीज के तीनों मैच रावलपिंडी में खेले जाने हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाले सलमान आगा इस 15-सदस्यीय टीम का हिस्सा तक नहीं हैं।

30 वर्षीय फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 383 रन अपने नाम किए थे। उन्होंने हाल ही में संपन्न एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के विरुद्ध टी20 टीम में अब्दुल समद, सैम अयूब, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, माज सदाकत, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम और मोहम्मद सलमान मिर्जा भी शामिल हैं।

दूसरी तरफ, त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में अब्दुल समद, रोहेल नजीर, शामिल हुसैन, माज सदाकत और अहमद दानियाल को भी बाहर रखा गया है। फखर जमान, फहीम अशरफ, रजाउल्लाह, साद बेग और सैम अयूब को हसन नवाज के साथ टीम में बुलाया गया है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें वनडे ट्रॉई सीरीज 18-31 अक्टूबर के बीच खेलेंगी, जिसके मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होंगे। इस सीरीज की शुरुआत पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले के साथ होगी।

पाकिस्तान की टी20 टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नाफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, शादाब खान, सुफियान मोकिम।

पाकिस्तान की वनडे टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, हारिस रऊफ, हसन नवाज, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, सुफियान मोकिम।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story