Samachar Nama
×

'सहर होने को है' सेट पर माही विज के आखिरी शूट पर फूट-फूटकर रोईं ऑन स्क्रीन बेटी ऋषिता कोठारी

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। टीवी सीरीयल 'सहर होने को है' के सेट पर उस वक्त कलाकार और टीम इमोशनल हो गई, जब उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस माही विज की शूट का आखिरी दिन है। ऋषिका कोठारी इस मौके पर खुद को रोक नहीं पाई और भावुक होकर रो पड़ीं। यह सब माही ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए शेयर किया।

व्लॉग में देखा जा सकता है कि ऋषिता कोठारी को जब पता चला कि उनकी ऑन-स्क्रीन मां का किरदार निभा रही माही विज शो को अलविदा कह रही हैं और यह शूट उनकी शो के लिए आखिरी शूट है, तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं और रोने लगीं। इस पल ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

ऋषिता, माही विज से मिलने ग्रीन रूम जाती है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देखकर अपने आंसू रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन खुद को संभाल नहीं पातीं और इमोशनल हो जाती हैं।

माही विज ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''मुझे शुरू से ही ऋषिता के साथ एक मां जैसा गहरा जुड़ाव महसूस हुआ। जब मैंने पहली बार उनके साथ शूटिंग शुरू की थी, तभी से यह रिश्ता बहुत स्वाभाविक लगने लगा था। ऋषिता के साथ सीन करना दिल से एक सच्चा एहसास था, क्योंकि मैं उसे सच में अपनी बेटी की तरह मानती थीं।''

माही ने आगे कहा, ''अगर वही सीन किसी और कलाकार के साथ किए जाते, तो शायद उनमें उतनी गहराई नहीं आती, जितनी ऋषिता के साथ आई। हमारे बीच का रिश्ता इतना मजबूत हो गया था कि वह स्क्रीन पर भी साफ झलकता था और दर्शकों को भी वही भावनाएं महसूस होती थीं। इस शो में काम करना मेरे लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा थी।''

दूसरी ओर, ऋषिता कोठारी भी इस मौके पर बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, ''मेरे पास माही विज के लिए शब्द नहीं हैं। वह मेरे लिए सिर्फ एक को-स्टार नहीं थीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और मां जैसी शख्सियत बन गई थीं। मैं दिल से चाहती हूं कि माही जहां भी जाएं, वहां सफलता और खुशी उनके साथ रहे।''

ऋषिता ने आगे कहा, ''मेरे लिए यह समझना बहुत मुश्किल होगा कि अब मुझे सेट पर उनके बिना काम करना पड़ेगा। शूटिंग के दौरान हमारे बीच जो जुड़ाव बन गया था, वह अब एक खालीपन छोड़ रहा है।''

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share this story

Tags