Samachar Nama
×

सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

सागर, 11 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के एक आरोपी रवि लखेरा का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। रवि लखेरा के पैर में गोली लगी है और उसका उपचार बंडा के अस्पताल में चल रहा है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को रवि लखेरा की तलाश थी वह छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा में शराब दुकान का ठेकेदार भी है।

आरोपी के बरायठा के जंगल में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी ने पुलिस पर ही गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो वह रवि लखेरा के पैर में लगी।घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बंडा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। दरअसल सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।इस मामले में सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी प्रभावितों के बीच पहुंचे थे और उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, इस मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है और उसी क्रम में अब रवि लखेरा पुलिस की गिरफ्त में आया है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के तहत गुरुवार को तीन आरोपियों के पांच अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया था और इस तरह की कार्रवाई आगे भी प्रस्तावित है।

बताया गया है कि सागर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में पड़ोसी राज्यों से शराब की सप्लाई की जाती है और इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है जिस पर प्रशासन की नजर है। वहीं, रवि केउत्तर प्रदेश से संपर्क होने की बात कही जा रही है।

आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

Share this story

Tags