Samachar Nama
×

सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले को लेकर विधानसभा की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है और तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले को लेकर विधानसभा की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है और तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली विधानसभा की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष के व्यक्तिगत ईमेल आईडी तथा दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की गंभीर चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। पहला ईमेल 23 फरवरी को सुबह 08:57 बजे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के व्यक्तिगत ईमेल आईडी पर आया। इसे 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया है, जिसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवैर सिंह और खान राजादा के नाम लिखे हैं।

वहीं, दूसरा ईमेल 23 फरवरी को सुबह 09:08 बजे दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। यह ईमेल भी 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया है।

इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि तुरंत आवश्यक और उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही इन ईमेल का स्रोत पता लगाने के लिए जांच कराई जाए, क्योंकि इनमें दिल्ली विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से बम धमाके की धमकी दी गई है।

धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

आनन-फानन में लाल किला परिसर को खाली कराया गया और अंदर-बाहर सघन जांच शुरू की गई। दिल्ली सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों को भी तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड जांच में जुट गए। हालांकि, वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। फिलहाल कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags