Samachar Nama
×

रूस चीन के साथ फिल्म में सहयोग बढ़ाएगा

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। रूस की संस्कृति मंत्री ओल्गा बोरिसोव्ना ल्युबिमोवा ने हाल में कहा कि रूस चीन के साथ फ़िल्म में सहयोग का विस्तार करेगा।
रूस चीन के साथ फिल्म में सहयोग बढ़ाएगा

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। रूस की संस्कृति मंत्री ओल्गा बोरिसोव्ना ल्युबिमोवा ने हाल में कहा कि रूस चीन के साथ फ़िल्म में सहयोग का विस्तार करेगा।

सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के दौरान ल्युबिमोवा ने संवाददाताओं से कहा कि चीनी फ़िल्म उद्योग और फ़िल्म अर्थव्यवस्था दुनिया में आगे हैं। चीनी फिल्म निर्माता न केवल फ़िल्मों के आर्थिक प्रदर्शन को महत्व देते हैं, बल्कि पटकथा में निहित मूल्य, नैतिकता और परंपरा पर भी ध्यान देते हैं। अब रूसी फ़िल्म निर्माता चीनी बाज़ार का विकास करने में जुटे हैं। इसके दौरान बॉक्स ऑफ़िस मुख्य विचारणीय बात नहीं है। रूसी फ़िल्म के लिए चीनी बाजार में प्रवेश करना सफलता का संकेत है।

ल्युबिमोवा ने रूस और चीन की सह-निर्मित फ़िल्म के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने संबंधित सहयोग दस्तावेज संपन्न किया है। दोनों पक्षों के सहयोग में फ़िल्म “रेड सिल्क” रिलीज हो चुकी है। इसकी अगली कड़ी “ब्लैक सिल्क” की रूस में शूटिंग पूरी हो चुकी है।

ल्युबिमोवा ने यह भी कहा कि रूस और चीन के दर्शक कॉमेडी पसंद करते हैं। दोनों देशों के पटकथा लेखकों को एक दूसरे के मज़ाक करने के अंदाज़ को समझना चाहिए। ताकि अलग-अलग आयु वर्ग के दर्शकों के लिए लोकप्रिय फिल्में तैयार की जा सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags