Samachar Nama
×

रोहिताश्य राय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा मंजूर

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इसकी अधिसूचना रविवार देर शाम जारी की गई है। इसके पहले रविवार सुबह पिछले छह साल से महाधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे राजीव रंजन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना इस्तीफा भेजा था।

विधि विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल ने महाधिवक्ता पद से राजीव रंजन द्वारा 14 जून को सौंपे गए त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक झारखंड का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

रोहितश्य रॉय झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय से संवैधानिक, दीवानी तथा सेवा संबंधी मामलों की पैरवी करते रहे हैं। हाईकोर्ट में रिट याचिकाओं, सिविल विवादों, अपील और पुनरीक्षण याचिकाओं से जुड़े मामलों में उनकी विशेष पहचान रही है।

कानूनी क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय अभ्यास को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाधिवक्ता राज्य सरकार के सर्वोच्च विधिक सलाहकार होते हैं। वे उच्च न्यायालय समेत विभिन्न न्यायिक मंचों पर राज्य सरकार का पक्ष रखते हैं और महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में सरकार को सलाह देते हैं।

राज्य की नीतियों, विधायी प्रक्रियाओं और संवैधानिक मुद्दों से जुड़े मामलों में भी उनकी भूमिका अहम होती है। राज्य के शीर्ष विधिक पद पर हुए इस बदलाव को प्रशासनिक और कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, राजीव रंजन के इस्तीफे के कारणों को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएसएच

Share this story

Tags