Samachar Nama
×

रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से जुटी हुई थी और आखिरकार उसे आगरा से पकड़ लिया गया।

इस गिरफ्तारी के साथ ही रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस 14 आरोपियों को गिरप्तार कर चुकी है। इनमें शूटर, हथियार सप्लाई करने वाले और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग के समय प्रदीप कुमार उर्फ गाठ भी मौजद था। घटना के बाद से फरार था जिसकी तलाश मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही थी।

आपको बताते चलें, 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित रोहित शेट्टी के घर पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमलावरों ने इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हमले के पीछे उगाही का मकसद था। आरोपियों को पैसों का लालच देकर इस वारदात के लिए तैयार किया गया था। मुख्य शूटर दीपक शर्मा को 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, जिसमें से 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags