Samachar Nama
×

रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर रह सकते हैं: रिपोर्ट

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस (एमआई) की मुसीबत और बढ़ सकती है। एमआई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच 12 अप्रैल को हुए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर हर्ट हुए रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने इंजरी की वजह से मुंबई इंडियंस के हालिया अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि हैमस्ट्रिंग के स्कैन के बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को कोई गंभीर इंजरी नहीं है, इसलिए वह ज्यादा समय मैदान से बाहर नहीं रहेंगे, लेकिन नेट सेशन में हिस्सा नहीं लेने की वजह से पंजाब के खिलाफ अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है।

रोहित अगर पंजाब के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो पहले से ही परेशानी का सामना कर रही हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की मुसीबत और बढ़ सकती है। रोहित ने रयान रिकल्टन के साथ एमआई को अच्छी शुरुआत दिलाई है। अगर वह अगला मैच नहीं खेलते तो ओपनिंग कंबिनेशन प्रभावित होगा। उनकी जगह अनुभवी क्विंटन डिकॉक को टीम ला सकती है, लेकिन फिर किसी विदेशी गेंदबाज या ऑलराउंडर को बाहर रखना पड़ सकता है। ऐसे में रोहित का बाहर रहना टीम के संतुलन को प्रभावित करेगा।

आगामी 30 अप्रैल को 39 वर्ष के होने जा रहे रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार और आक्रामक अंदाज में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाकर किया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित ने 38 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके लगाए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों पर 35 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 गेंदों पर 5 रन बनाए थे। आरसीबी के खिलाफ जब वे 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे, उसी समय उन्हें इंजरी हुई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। पिछले एक साल में अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव लाने वाले रोहित के जल्द पूरी तरह फिट होने का इंतजार एमआई फैंस को है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags