रोहिणी हट्टंगडी ने नाना पाटेकर को किया याद, कहा-स्टारडम कभी सिर पर नहीं चढ़ा
मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की प्रार्थना सभा बुधवार को मुंबई में आयोजित की गई थी। इस मौके पर मनोरंजन जगत से अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर, रोहिणी हट्टंगडी समेत कई हस्तियों ने शिरकत की थी।
रोहिणी हट्टंगडी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा, "सबसे पहले तो, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहूंगी। नाना जी के साथ मैंने एक ही फिल्म की थी, उससे पहले तो बस नाटक में ही हमने साथ काम किया था। नाना पाटेकर जी अपने स्वभाव को लेकर जाने जाते थे। इस तरह के बहुत कम लोग हुआ करते हैं क्योंकि स्टारडम जब सर पर चड़ता है, तो लोग जमीनी स्तर से नहीं जुड़ पाते हैं। हालांकि, नाना जी के साथ ऐसा नहीं हुआ था और उनकी जो समाज सेवा है, उससे सभी लोग अवगत हैं।"
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें नाना पाटेकर की फिल्म 'थोड़ा सा रुमानी हो जाए' बहुत पसंद है। अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें फिल्म तिरंगा' में नाना पाटेकर के साथ काम करने का मौका मिला।
अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर नाना पाटेकर को समय पर सही इलाज मिल जाता तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर उन्हें उस वक्त सही इलाज मिल जाता तो वे आज हमारे बीच होते। 75 साल कोई जाने की उम्र नहीं है। आजकल मेडिकल साइंस इतनी आगे बढ़ गई है कि इंसान 100 साल तक जी सकता है लेकिन अफसोस, वे हमें छोड़कर चले गए।" उन्होंने आगे कहा, "मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ 'तिरंगा' में काम करने का मौका मिला। नाना पाटेकर ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं, कॉमेडी से लेकर हीरो और विलेन तक।"
जब उनसे नाना पाटेकर की उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से 'तिरंगा' में उनका काम बेहद शानदार था।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम

