Samachar Nama
×

राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी, 17 अगस्त तक आवेदन का अवसर

राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी, 17 अगस्त तक आवेदन का अवसर
राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी, 17 अगस्त तक आवेदन का अवसर

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स), लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के कुल 24 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है। इनमें यूआर के 12, ईडब्ल्यूएस के 2, ओबीसी (एनसीएल) का 1, एससी के 5 और एसटी के 4 पद शामिल हैं।

सहायक प्रबंधक (यांत्रिक) पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी (मैकेनिकल/प्रोडक्शन/प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल/मैन्युफैक्चरिंग/रेलवे/मेकाट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल या इनमें से किसी भी कॉम्बिनेशन में, चाहे पूरा हो या आंशिक) में फुल-टाइम बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास योग्यता-प्राप्ति के बाद कम से कम 2 वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, लिखित परीक्षा दिल्ली/गुरुग्राम, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी और भुवनेश्वर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 300 रुपए तय है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story