SSR Death Case: जब मोर्चरी में सुशांत का शव देखकर रोने लगी थीं रिया चक्रवर्ती, कहा थी ये बात
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों खिलाफ बीते दिन ही एफआईआर दर्ज कर ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही सुशांत मामले की जांच को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी है। इसके बाद सीबीआई अपनी जांच शुरू कर चुकी है। अब इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमे ये कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखने मोर्चरी में गई थी जहां पर उन्होंने सुशांत के शव को देखकर माफी मांगी थी। टीवी चैनल रिप्ललिक भारत के अनुसार रिया चक्रवर्ती जब मोर्चरी में गई थी तो सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखकर माफी मांगने लगी और उन्होंने सॉरी बाबू भी कहा था। खबरों के अनुसार रिया के साथ मोर्चरी में सुरजीत सिंह राठौड़ नाम का एक शख्स उनके साथ था।
सुरजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के चेहरे से जैसे ही सफेद कपड़ा हटाया तो उनकी गर्दन पर निशान थे। ये देखकर उनको शक हुआ। सुरजीत ने बताया कि, जिस समय उन्होंने कपड़ा हटाया, रिया ने अपना हाथ सुशांत की सीने पर रखा और कहा ‘सॉरी बाबू। इसके बाद वो रिया को बाहर ले आए।
सुरजीत के अनुसार वे पुलिस से बात करने के बाद ही सुशांत के शव को देखने के लिए रिया के साथ गए थे। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बीते 14 जून को उनके मुंबई वाले घर में मृत पाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया। उनके परिवार से लेकर फैंस इस बात से हैरान है कि आखिर अभिनेता अगर सुसाइड किया है तो इसका क्या कारण है।
हालांकि अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जुलाई महीने में ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज करवााई है जिसमे उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए है। इसके बाद से रिया हर किसी के निशाने पर है।
Ganesh Chaturthi 2020: इन तस्वीरों में देखें पिछले साल इस तरह सेलेब्स ने किया था गणपति का स्वागत
SSR Death caes: आखिर किसके कहने पर उसी दिन हुआ था अभिनेता का पोस्टामार्टम, डॉक्टर का खुलासा

