Samachar Nama
×

आरजीएसएस हॉस्पिटल भर्ती: प्रोफेसर समेत 43 पदों पर वैकेंसी, 55 से 60 साल तक के उम्मीदवार पात्र

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच), नई दिल्ली, ने प्रोफेसर समेत विभिन्न 43 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
आरजीएसएस हॉस्पिटल भर्ती: प्रोफेसर समेत 43 पदों पर वैकेंसी, 55 से 60 साल तक के उम्मीदवार पात्र

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच), नई दिल्ली, ने प्रोफेसर समेत विभिन्न 43 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आरजीएसएसएच की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आरजीएसएस हॉस्पिटल ने जिन 43 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोफेसर के 9, असोसिएट प्रोफेसर के 8 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पद शामिल हैं। वहीं, अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार एमडी/एमएस/डीएम/एमसीएच/डीएनबी डिग्री के साथ शिक्षण/अनुसंधान में अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 55 से 60 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 66 वर्ष तय की गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 1,95,000 से 3,05,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर, एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags