Samachar Nama
×

आरजीएसएस अस्पताल भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 35 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 25 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

आरजीएसएस अस्पताल भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 35 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 25 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू
आरजीएसएस अस्पताल भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 35 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 25 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (एडहॉक) के कुल 35 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति एडहॉक (अनौपचारिक) आधार पर करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आरजीएसएसएच की ओर से अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 35 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें सीनियर रेजिडेंट (एनेस्थीसिया) के 7, सीनियर रेजिडेंट (इमरजेंसी) के 2, सीनियर रेजिडेंट (बायोकेमिस्ट्री) का 1, सीनियर रेजिडेंट (कार्डियोलॉजी) के 2, सीनियर रेजिडेंट (सीटीवीएस) के 4, सीनियर रेजिडेंट (जीआई मेडिसिन/गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी) का 1, सीनियर रेजिडेंट (जीआई सर्जरी) के 5, सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी) का 1, सीनियर रेजिडेंट (पैथोलॉजी) के 2, सीनियर रेजिडेंट (पल्मोनोलॉजी) के 5, सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजी) के 4 और सीनियर रेजिडेंट (यूरोलॉजी) का 1 पद शामिल हैं।

सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के साथ ग्रेड-पे 6,600 रुपए और एनपीए (7वें सीपीसी के लेवल 11 के तहत 67,700 से 2,08,700 रुपए) प्रति होगी।

वॉक-इन इंटरव्यू हर महीने के चौथे शुक्रवार को 'पहली मंजिल, कॉन्फ़्रेंस हॉल, ब्लॉक 7 (प्रशासनिक ब्लॉक), आरजीएसएसएच' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जब तक खाली पद भर नहीं जाते। वहीं, सितंबर महीने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 25 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों पर नियुक्त होने के लिए साक्षात्कार में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें केंद्र पर अपने सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आरजीएसएसएच की ओर से अलग-अलग विभागों में सीनियर रेजिडेंट के पदों की संख्या अस्पताल की जरूरतों के आधार पर अंतिम चयन के समय बढ़ या घट सकती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story