Samachar Nama
×

रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत

चंडीगढ़, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को जनता की सुविधा के लिए एक अंडरब्रिज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत

चंडीगढ़, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को जनता की सुविधा के लिए एक अंडरब्रिज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “कई प्रोजेक्ट सिर्फ पैसों के आधार पर आंके जाते हैं। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट 500-500 करोड़ रुपये के भी होते हैं, लेकिन यह अंडरब्रिज केवल पैसों का प्रोजेक्ट नहीं है। इसकी बहुत बड़ी जरूरत थी। इस प्रोजेक्ट में गवर्नर साहब ने रेलवे के साथ पूरी तरह जुड़कर काम किया। मैं चंडीगढ़ प्रशासन को भी बधाई देना चाहता हूं। चूंकि कुछ जमीन चंडीगढ़ में थी और गवर्नर साहब पंजाब के गवर्नर होने के साथ-साथ चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक भी हैं, इसलिए जमीन अधिग्रहण में लगने वाला समय यहां नहीं लगा। इससे हमें काफी फायदा हुआ।”

उन्होंने कहा, “मैं आपको अंदाजा दे दूं कि रेलवे के टीवीयू के पैमाने पर यहां रोज 9,33,799 वाहन गुजरते हैं। डबल लाइन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि समस्या कितनी बड़ी थी। हमने कई अंडरब्रिज और पुल बनाए हैं, लेकिन जहां जमीन की दिक्कत आती है, खासकर सड़क के ऊपर, वहां प्रोजेक्ट दो-दो साल तक अटक जाते हैं। यह प्रोजेक्ट करीब 12 करोड़ रुपये का है। रकम बहुत बड़ी नहीं है, इसलिए हम इसे बहुत जल्दी पूरा करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां रोज 50 ट्रेनें अप और 50 ट्रेनें डाउन चलती हैं। यानी 100 से ज्यादा ट्रेनें रोज गुजरती हैं। क्रॉसिंग का फाटक लगातार बंद रहता था। अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पूरी सफलता में गवर्नर साहब और रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मैं लोगों को आपके माध्यम से बधाई देता हूं। चूंकि यह जगह मेरे रोज के आने-जाने के रास्ते में पड़ती है, इसलिए मेरा पूरा ध्यान इस प्रोजेक्ट पर रहेगा। अगर कहीं दूसरे प्रोजेक्ट में एक साल लग जाता है, तो यहां मैं निश्चित रूप से 9 महीने में काम पूरा करवाऊंगा।”

--आईएएनएस

पीएसके/एएस

Share this story

Tags