Samachar Nama
×

'समझ नहीं आता क्यों वायरल हो जाता हूं', जुबान फिसलने और मीम्स पर रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया के दौर में सावधानी कितनी भी बरती जाए, लेकिन छोटी-सी चूक भी पल भर में वायरल हो जाती है। अक्सर इसका खामियाजा बड़ी शख्सियतों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही अभिनेता और सांसद रवि किशन के साथ हुआ। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जुबान फिसलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई मीम्स बने, जिस पर उन्होंने फिल्म ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रतिक्रिया दी।

रवि किशन ने बताया कि उन्हें इस बात का जरा-सा भी अंदाजा नहीं था कि इंटरनेट पर आखिर कौन-सी चीज उन्हें वायरल बना देती है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अभिनेता से उनकी जुबान फिसलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं सच में दिल से और महादेव की कसम खाकर कहता हूं कि मुझे खुद समझ नहीं आता कि मैं क्यों वायरल हो जाता हूं। अभी हाल ही में मैंने ‘वर्क फ्रॉम होम’ की जगह गलती से ‘होम फ्रॉम वर्क’ बोल दिया था। उससे कुछ समय पहले, जब मैं संसद जा रहा था, तब मैंने 'द लेट' की जगह 'जल्दी द लेट' कह दिया था।"

उन्होंने आगे कहा, “आखिर मैं भी इंसान ही हूं। ऐसी गलतियां होती रहती हैं और शायद आगे भी होती रहेंगी। लोग मुझे ऐसे क्यों देखते हैं, जैसे मैं कोई इंसान नहीं हूं या किसी अलग दुनिया से आया हूं?”

बता दें कि कुछ दिन पहले अभिनेता तब वायरल हुए थे, जब ईंधन बचाने के उपायों और सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूकता पर चर्चा करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के बजाय ‘होम फ्रॉम वर्क’ कह दिया था। इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स ने उनकी तुलना उनके पहले के वायरल जुमले ‘जल्दी द लेट’ से की थी।

अभिनेता ने आगे बताया कि उनसे हर कोई पूछता रहता है कि वह वायरल कैसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “मैं फिर से सभी को बताना चाहता हूं कि मुझे सच में कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन यह फिल्म जरूर वायरल होगी।”

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags